चन्दवक पुलिस ने तीन शातिर चोरों को चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार-


 जौनपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्व चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,  अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में थाना चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 अभियुक्तों को 1800 रू0 नगद(चिटबन्दी) व एक चार पहिया वाहन(पिकअप) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभि0गण उपरोक्त द्वारा पूर्व में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं कारित की गई थी। जो चोरी से संबंधित माल अभि0गण के कब्जे से बरामद हुआ है। उक्त के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करअग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त–
1.हासमी पुत्र गुलाम सरवर नि0 कोपा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
2.चन्दन नोना पुत्र श्री नोना नि0 कोपा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
3.नोना पुत्र राजेन्द्र नोना नि0 कोपा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।

बरामदगी का विवरण-
1.एक चोरी की चार पहिया वाहन (पिकअप)
2.चोरी का नकद 3800 रू0 (चिटबन्दी)
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-102/21 धारा-411/414/419/420/467/468 भादवि चन्दवक जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-79/21 धारा-379 भादवि चन्दवक जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-93/21 धारा-379 भादवि गौरा बादशाहपुर जौनपुर।
4.मु0अ0सं0-139/21 धारा-379 भादवि केराकत जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.श्री संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।
2.उ0नि0 श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह चौकी प्रभारी बजरंग नगर, थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।
3.उ0नि0 श्री बिभूति नारायण राय थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।
4.हे0का0 ददन प्रसाद, हे0का0 दिलीप सिंह,  हे0का0 अखिलेश सिंह, का0 विभोर सिंह थाना चन्दवक, जनपद-जौनपुर।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने