जौनपुर शहर की ऐतिहासिक शाही अटाला मस्जिद के प्रांगण में रविवार को मरकजी सीरत कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण और सकुशल माहौल में संपन्न हो गया।
चुनाव प्रभारी अब्दुल अहद मुन्ने की देखरेख और कड़ी निगरानी में मतदान प्रक्रिया पूरी की गई। इस बार का चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) के जरिए कराया गया, जिसमें अबू उबैदा सिराजी ने अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर अध्यक्ष (सदर) पद पर शानदार जीत दर्ज की।
रबीउल अव्वल के कार्यक्रमों की कमान संभालेंगे नए सदर
मरकजी सीरत कमेटी के नवनिर्वाचित सदर अबू उबैदा सिराजी आगामी पवित्र महीने रबीउल अव्वल के मौके पर शहर में आयोजित होने वाले सभी जलसों और पारंपरिक जुलूसों को अपनी देखरेख में सकुशल संपन्न कराएंगे।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नए सदर का जोरदार स्वागत किया।
चुनावी नतीजों का पूरा विवरण:
मतदान के बाद हुई गिनती में अबू उबैदा सिराजी को सबसे ज्यादा वोट मिले।
सभी प्रत्याशियों को मिले मतों का विवरण इस प्रकार है:
अबू उबैदा सिराजी: 115 मत (विजेता)
मेराज खान: 83 मत
आरिफ खान: 76 मत
कमालुद्दीन अंसारी: 58 मत
नेयाज ताहिर: 22 मत
वरिष्ठ समाजसेवियों की रही गरिमामयी मौजूदगी
इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान शहर के कई गणमान्य नागरिक और कमेटी के पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य रूप से पूर्व सदर शकील अहमद, अनवारुल हक गुड्डू, असलम शेर खान,साजिद अलीम, हसीन बबलू, अरशद कुरैशी, हफ़िज़ शाह, सद्दाम हुसैन, शौकत अली मुन्ना राजा, अनवर खान,महताब सिद्दीकी और अकरम मंसूरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने नए सदर को बधाई देते हुए आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया।
Tags:
Jaunpur
