एक बोरी अनाज मे ना गुमराह हो समाज,: लालबहादुर यादव जिलाध्यक्ष
सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने आज मछली शहर विधानसभा की कार्यकरिणी बैठक में वर्तमान सरकार पे निशान साधते हुऐ कहा कि आज कि सरकार जनता को इस कदर गुमराह कर रही हैं, जिसका कोई जवाब नहीं दिया जा सकता हैं वर्तमान सरकार गरीबों को एक बोरी राशन दे रहीं है जिसमे बोरी की कीमत 148 रू और राशन 95 रू जिसमें 5 किलो की कटौती कर रहे हैं जो की जनता के साथ अन्याय नहीं एक तरीके से अत्याचार किया जा रहा हैं।
आज शिक्षा व्यस्था इस तरह लडखडा गई है कि जिसका कोई विकल्प सरकार के पास नहीं है।
श्री यादव न कहा कि जब समाजवादी पार्टी ओर अखिलेष यादव मुख्यमंत्री हुआ करते थे तब कभी भी ऐसा कोई निर्णय नहीं आया जिससे हमारे किसानों को प्रदेष की जनता को कभी भी समस्या हुई हो लेकिन आज हमारे किसान सड़को पे हैं गरीब जनता बेबस हो गई है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में वृद्धा पेंशन, विद्यार्थियों के लिऐ लैपटॉप, मुफ्त राशन, सस्ता पेट्रोल डीजल, उच्च शिक्षा व्यस्था ऐसी अनगिनत सुविधाएं समजावदी पार्टी सरकार मे जनता को दिया गया।
रिपोर्ट:- सत्यम प्रजापति
Tags:
Jaunpur