किसान मोर्चा भाजपा की चौपाल सम्पन्न हुई

किसान मोर्चा भाजपा की चौपाल सम्पन्न हुई
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जौनपुर बदलापुर विधानसभा में विधानसभा किसान चौपाल संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने की।मुख्य वक्ता विधानसभा संयोजक व जिला मंत्री अनिल सिंह शक्ति रहे उन्होंने कहा कि विपक्षी दल भाजपा सरकार को बदनाम करने का कुचक्र रच रहे हैं। इनसे सावधान रहना है, भाजपा सरकार ही किसानों की हितैषी है उनकी दो गुना आय का संकल्प उत्तर प्रदेश सरकार ली है। उक्त अवसर पर जिला मंत्री संजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश सिंह, विधानसभा विस्तारक मिथिलेश, किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने