महिला थाना इंचार्ज ने स्टूडेंट पुलिस कैडेट के छात्राओं को किया प्रशिक्षण

महिला थाना इंचार्ज ने स्टूडेंट पुलिस कैडेट के छात्राओं को किया प्रशिक्षण
जौनपुर, मंगलवार को लाइन बाजार महिला थाना इंचार्ज  जौनपुर के अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय पवारा जनपद जौनपुर से आए हुए स्टूडेंट पुलिस कैडेट के छात्राओं को महिला थाना इंचार्ज के द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिया गया ,जिसमें महिला थाना इंचार्ज किरण मिश्रा ने छात्राओं को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में भली प्रकार जानकारी दी,
इसके अलावा छात्राओं को 1090 एंटी रोमियो घरेलू हिंसा से संबंधित जानकारियां दी,
साथ ही उन्हें महिला थाना के बारे में जानकारी दी, जिसमे उन्हें यह बताया गया कि महिला थाने का क्या उद्देश्य है। सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क क्यो बनाया गया, इससे हमें महिलाओं को क्या लाभ है, 
इन सब जानकारीयो से अवगत हो कर सभी छात्राओं ने महिला थाना इंचार्ज का बहुत ही आभार प्रकट किया, साथ ही सभी ने इस कार्य की सराहना कि।

रिपोर्ट;- सत्त्यम प्रजापति

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने