पुलिस ने 3 शातिर अभियुक्तों को गौ मांस के साथ किया गिरफ्तार



दिनांक- 19.09.2022
जौनपुर. अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत डा0 संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्री अंकित कुमार, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में  थानाध्यक्ष खेतासराय पुलिस टीम के द्वारा  दिनांक 18.09.2022 को मुखबिर खास की सूचना पर दबिश देकर गयासपुर नोनारी (फखरुद्दीन के हाते) में तीन शातिर  गोवंशीय तस्करों को गोमांस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार  अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी से जनपद में गोकशी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा । अभि0गणों को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर ले आकर मु0अ0सं0 184/2022 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर  नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
 
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता- 
1. रिजवान अहमद पुत्र स्व0 हन्नान अहमद निवासी मानी कला थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
2. मो0 अबुलैश पुत्र एजाज अहमद निवासी मानी कला थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
3. मोहम्मद पुत्र सफीक निवासी मानी कला थाना खेतासराय जनपद जौनपुर





 बरामदगी का विवरण-
   1. 60 किलो गौ मांस
   2. एक लोहे का गडासा
   3. एक चाकू 
  4.  एक लकड़ी का ठीहा

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- 
  1. यजुवेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना खेतासराय  जनपद जौनपुर। 
  2.उ0नि0 हरिशंकर यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर। 
3. हे0 कां0 जयराम यादव हे0 कां0 गुलाब चंद यादव कां0 दिनेश कुमार सरोज, कां0 दिनेश कुमार यादव, कां0 रणजीत यादव ,का0 अमरनाथ यादव,का0 कृष्णा नन्द यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
रिपोर्ट-अज़मत अली





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने