दिनांकः- 27.09.2022
श्री अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 27.09.2022 को उ0नि0 श्री प्रभुनाथ यादव व हमराही कर्मचारीगण द्वारा मुखबीर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 267/2022 धारा 380 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुखदेव पुत्र रामदास निवासी सुरिस बरदहिया बाजार थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को उसके घर से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
सुखदेव पुत्र रामदास निवासी सुरिस बरदहिया बाजार थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
बरामदगी का विवरण
1. एक बैट्री
2. एक ड्रील मशील
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ0नि0 श्री प्रभुनाथ यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
2. कां0 अर्जुन यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर