मरकज़ी सीरत कमेटी द्वारा शाही अटाला मस्जिद में झंडा फहराया गया




जौनपुर.मरकज़ी सीरत कमेटी द्वारा शाही अटाला मस्जिद परिसर मे झंडारोहण पूर्व विधायक लालबहादुर यादव व पूर्व विधायक अरशद खान, जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सैफ खान और संस्था अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने संयुक्त रूप से किया उसके पश्चात वक्ताओ ने कहा कि महापुरुषों के द्वारा दी गई कुर्बानियों के कारण ही देश आजाद हुआ और प्रगति के पथ पर दिन रात आगे बढ़ रहा हैं।उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान ने देश के सभी व्यक्तियो को समान अधिकार दिया है, संविधान के प्रति हम सभी को श्रद्धा रखनी चाहिए और हम सभी की संविधान के प्रति आस्था होनी चाहिए।संविधान के बिना हमारा अस्तित्व नही है। संविधान हम सभी का पथ प्रदर्शक है।उन्होंने कहा कि हम सभी अपने कर्तव्य पथ पर ईमानदारी से चले और आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श बने,अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करे यही हमारे महापुरुषों के लिए सच्ची खीराज़ ए अक़िदत होगी।
संस्था अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने कहा कि हमारे जिले का ऐतिहासिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण स्थान है,हम सभी आज इस ऐतिहासिक शाही मस्जिद के परिसर में गणतंत्र दिवस का पर्व मना रहे है,यह हम सभी के लिए ख़ुशी की बात है। उन्होंने कहा कि हमे अपने ऐतिहासिक इमारतों की देख रेख करनी चाहिए।









मरकज़ी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद व जावेद महमूद,जिला उपाध्यक्ष सपा श्याम बहादुर पाल ने संयुक्त रूप से कहा की आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी लोग उन महान विभूतियों को याद करें जिनकी कुर्बानी के कारण हमे आजादी मिली है।
इस मौके पर मुख्य रूप से साकिब अहमद,साजिद नेसार, साहेबे आलम,अख़लाक़,शोबी ताज क़ादरी,अतीक अहमद,डॉ तुफैल अंसारी,शकील मंसूरी, फ़िरोज़ अहमद पप्पू,इम्तेयाज़ रज्जु,हाजी सैय्यद फरोग समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने