महिलाओं को महिला दिवस पर जेसीआई जौनपुर चेतना ने किया सम्मानित



जौनपुर.अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरी दुनिया के सभी देश चाहे वह विकसित हो या विकासशील मिलकर महिला अधिकारों की बात करते हैं।इसी दिशा में उनके सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों के बारे में चर्चा की जाती है।और साथ ही साथ उनके तरक्की के विविध पहलुओं पर बातें होतीं हैं।
जेसीआई  जौनपुर चेतना की अध्यक्ष मीरा अग्रहरी ने कहा की आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी व सम्मान का आयोजन करके भारतीय संस्कृति में महिला की गरिमामय स्थिति और सामाजिक विकास यात्रा में महिलाओं के योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका से इंकार नही किया जा सकता है। जिसको रेखांखित करते हुए उन्होंने शिक्षा पर प्रकाश डाला।
जेसीआई जौनपुर चेतना की फाउंडर प्रेसिडेंट मेघना रस्तोगी ने कहा की कहा कि भारत मे नारियों को मौलिक अधिकार, मतदान का अधिकार और शिक्षा का अधिकार तो प्राप्त है लेकिन आज भी स्त्रियां अभावों में जिन्दगी बीता रही है।

समाज के विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं में एडवोकेट उर्वशी सिंह को समाजसेवा के क्षेत्र में, सरोज सिंह महिला थाना अध्यक्ष को सुरक्षा के क्षेत्र में, डॉ शैली निगम को चिकित्सा के क्षेत्र में, बिट्टू किन्नर को समाजसेवा के क्षेत्र में, ऊषा गुप्ता को व्यवसाय के क्षेत्र में, रजनी सोनी को पत्रिकारिता के क्षेत्र में, आरती शुक्ला को शिक्षा के क्षेत्र में को अंग वस्त्र, फूल माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सम्मानित होने वाली विभूतियों ने कहा की हम खुद सुनिश्चत करें कि हम किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंजू पाठक ने कहा कि वह सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक आदि सभी कार्य करने में सक्षम है। सशक्तिकरण का मतलब सिर्फ शक्ति का अधिग्रहण ही नही अपितु अपनी शक्ति प्रयोग की क्षमता का विकास करना है।
संचालन सचिव वंशिका सिंह  ने करते हुए सभी महिलाओ को महिला दिवस की बधाई दी और कार्यक्रम संयोजक   ज्ञानेश्वरी गुप्ता  ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से  पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, चारु शर्मा, मधु गुप्ता, रीता कश्यप, फर्स्ट लेडी आफ़ द जोन 2020 अनीता सेठ, कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता, सारिका सेठ, डॉली गुप्ता, रोशनी केसरवानी, ममता गुप्ता, चंदा बरनवाल, मिनू बरनवाल, शिवांगी खरे, गायत्री जायसवाल, ज्योति शाह, ममता कश्यप, अन्य लोग उपस्थित रहे!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने