खेतासराय पुलिस ने शातिर अपराधी को सवा किलो नाजायज गांजा के साथ किया गिरफ्तार

खेतासराय पुलिस ने शातिर अपराधी को सवा किलो नाजायज गांजा के साथ किया गिरफ्तार
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद मे अपराध की रोक थाम व अपराधीयों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल निर्देशन व प्रर्वेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.09.2021 को समय 6.45 बजे सुबह वाहन चेकिंग के दौरान निरंकारी भवन लखमापुर से कई थानों में चल रहे वांछित शातिर वांछितअपराधी को 01 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
मिथिलेश मौर्य पुत्र सीताराम मौर्य उम्र करीब 29 वर्ष निवासी पवई लाडपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।

आपराधिक इतिहास :
    1. मु0अ0सं0-133/2021 धारा 8/20 NDPS ACT थाना खेतासराय जौनपुर।
    2. मु0अ0सं0-059/2021 धारा 336,380,457 भादवि थाना बरसठी जौनपुर।
    3. मु0अ0सं0- 080/2021धारा 336,379,427 भादवि थाना बरसठी जौनपुर।
    4. मु0अ0सं0- 108/2021 धारा 379 ,411 भादवि थाना बरसठी जौनपुर।
    5. मु0अ0सं0- 109/2021 धारा 307 भादवि व 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना बरसठी जौनपुर।
    6. मु0अ0सं0- 99/2021 धारा 336,379,411 भादवि थाना मछलीशहर जौनपुर।
    7. मु0अ0सं0- 105/2021 धारा 379 ,411 भादवि थाना मछलीशहर जौनपुर। 
    8. मु0अ0सं0- 695/2014 धारा 3/5a/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रुरता अधि0 थाना मड़ियाहूं जौनपुर। 
    9. मु0अ0सं0- 65/2021 धारा 379,411 भादवि थाना मीरगंज जौनपुर।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम के सदस्य –
उ0नि0 राकेश कुमार सिंह,हे0का0 सत्येन्द्र सिंह,का0 दिनेश सरोज,का0 अमरनाथ यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने