पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा जौनपुर ने कैम्प लगाकर सदस्यता कराई

पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा जौनपुर ने कैम्प लगाकर सदस्यता कराई
पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा जौनपुर नगर उत्तरी मंडल के द्वारा सदस्यता अभियान के अन्तर्गत नगर के पानदरीबा में कैम्प लगाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग कि  सदस्य माननीय शशि मौर्या और पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहें। सदस्यता कैंप का नेतृत्व पिछड़ा मोर्चा नगर उत्तरी मंडल के अध्यक्ष तीर्थराज गुप्ता तथा महामंत्री गणेश मोदनवाल ने किया। कैम्प मे सुषमा मौर्या , जिला मिडिया प्रभारी जगमेन्द्र निषाद, जितेन्द्र भोजवाल भाजपा के नगर महामंत्री इमरान खान तथा नगर मंत्री रिषभ और राघवेन्द्र दूबे सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।सदस्यता कैंप मे बड़ी संख्या मे आम जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता के लिए टोल फ्री नम्बर 7505403403 पर काॅल करके सदस्यता लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने