धूमधाम से मनाया गया देवों की दिपावली
जौनपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली के मौके पर आदि गंगा माँ गोमती के पावन तट पर बने गोपी घाट नखास पर भव्य देव दीपावली महोत्सव के साथ रंगोली प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन इस वर्ष भी हुआ।
शीतला चौकियां धाम, नव दुर्गा देवी मंदिर विसर्जन घाट, गोपी घाट, हनुमानघाट, सहित नगर के सभी प्रमुख घाटों मंदिरों को दीपों से सजा दिया गया, वही गोपी घाट पर उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन श्री संकट मोचन संगठन (ट्रस्ट) के सौजन्य से हुआ, जिसका उद्घाटन लोटस ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती विदिशा जायसवाल एवं हिन्दू भगवा वाहिनी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अंजना सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ज्ञान प्रकाश सिंह (वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता) रहे, जहां पर जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा परिवार सहित आदि गंगा माँ गोमती की आरती पूजन में सम्मिलित हुए ,इसके पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ होता हुआ, तत्पश्चात प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया,अतिथिद्वय ने विभिन्न क्षेत्रों से जहां निर्णायक मण्डल की सदस्य भी मौजूद रहीं। इस मौके पर दोनों अतिथियों ने कहा कि इस आयोजन समिति के सभी कार्य सराहनीय व अद्वितीय रहते हैं जो जनपद में चर्चा का विषय बना रहता है।
इस कार्यक्रम के आयोजक समिति के अध्यक्ष आदित्य चौधरी ने बताया कि देव दीपावली महोत्सव के बाद सर्वप्रथम मां गोमती पूजन व महाआरती की गयी जिसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पूरे घाट सहित वहां स्थित मन्दिर को 11 हजार दीयों से सजाया गया था जो आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन प्रदीप तिवारी व रितेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में आयोजन समिति के अध्यक्ष आदित्य चौधरी ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर कई लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:- सत्त्यम प्रजापति
Tags:
Jaunpur