महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार पूर्णरूप से प्रतिबद्ध है -शशि मौर्या

महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार पूर्णरूप से प्रतिबद्ध है -शशि मौर्या
जौनपुर ,24 दिसम्बर 2021 दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विशेष जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य की अध्यक्षता में तिलकधारी महिला महाविद्यालय में संपन्न हुआ। 
जिसमें मा0 सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं एवं बेटियों हेतु विभिन्न जन कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है। निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना आदि है। उन्होने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। शासन द्वारा महिलाओं की हर सम्भव मदद् की जा रही है। सरकार के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। खुद को आगे बढ़ने हेतु महिलाओं को सक्षम बनना होगा। महिलाओं को समाज में अपने अधिकार के लिए लड़ने की आवश्यकता है। 
           कार्यक्रम में सखी वेलफेयर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, उ.प्र. राज्य समन्वयक दलित महिला आंदोलन शोभना जी, उवर्सी सिंह सहित अन्य महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण के सम्बंध में जानकारी देते हुए उन्हें महिला अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया।
           अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत ने कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत कमजोर, असहाय लोगों का निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। 
           जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि सकारात्मक रहते हुए खुद को मजबूत बनाये। निर्भया टीम की अध्यक्ष रेनू ने महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्यवाही के सुझाव दिए। 
  सीडीपीओ मनोज वर्मा ने कहा कि बच्चो के पालन पोषण में लिंग भेद न करें। महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया जाए। सभी से अपील किया कि यहाँ से जाने के बाद अन्य लोगों को भी जागरूक करें। मासिक धर्म, सैनेटरी पैड के बारे में चर्चा करने के सुझाव दिया। 
इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा, जिला महिला समन्वयक प्रतिभा सिंह सहित अन्य उपस्थित रहें। 
            इसके उपरान्त उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु जनपद नामित मा. आयोग की सदस्य श्रीमती शशि मौर्या द्वारा निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई की।
          महिला जनसुनवाई के दौरान कुल 08 शिकायती प्रकरण प्राप्त हुए। जिसमें घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद का प्रकरण रहा। मा0 सदस्य ने थानाध्यक्ष महिला थाना को शिकायती प्रकरण के निस्तारण हेतु सम्बन्धित थाना से रिपोर्ट मॉग कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया तथा महिला उत्पीड़न जैसे प्रकरण को गम्भीरता लेते हुए जल्द से जल्द निस्तारित करने को कहा।
           इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, सीडीपीओ सिरकोनी, बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन, राय, महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा, जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह, बबीता आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:- सत्त्यम प्रजापति

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने