आम आदमी पार्टी जौनपुर की नई जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ



जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना), जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति – नियुक्त

जौनपुर.2024 के लोकसभा चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी द्वारा जौनपुर जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया ।
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के अप्रूवल से जौनपुर जिले के नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसे सांसद संजय सिंह ने ने काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी को कार्यालय पर प्रेषित कर दिया। जिसके पश्चात जौनपुर की नई जिला कार्यकारिणी गठन की घोषणा की गई।
उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जौनपुर जिले कि नई कार्यकारिणी को दी मंजूरी।

जिला कार्यकारिणी की सूची निम्न प्रकार है–

सूर्य नारायण सिंह मुन्ना को पुनः जौनपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।

जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ग़ालिब सेख, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, जिला उपाध्यक्ष रिजवान अहमद एवं नवनियुक्त, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी।

जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान)

जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह

जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य

नवनियुक्त, जिला सहकोषाध्यक्ष शशिधर चौहान

जिला सचिव विद्याधर मिश्रा, जिला सचिव अमित श्रीवास्तव, नवनियुक्त, जिला सचिव एडवोकेट शैलेंद्र यादव, नवनियुक्त जिला सचिव जन्मेजय मौर्य

सदस्य – ठाकुर प्रसाद राय, कमलेश भारती, शमीम अहमद। नवनियुक्त सदस्य – महंत सर्वेश दास, लक्ष्मी नारायण चौरसिया, के पी गुप्ता, श्याम लाल पटेल ।

नई जिला कार्यकारिणी में कुछ नए नाम जोड़े गए और पुराने नाम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उक्त जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी द्वारा दी गई।

इसी के  पश्चात यूथ विंग के जिलाध्यक्ष की भी सूची जारी की गई, धर्मेंद्र कुमार को जौनपुर यूथ विंग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने