जौनपुर - उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के विधायक, मंत्री और सत्ताधारी दल के नेता आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त है, सरकारी धन और जनता के पाकेट पर खुलेआम लूट अब सरकारी नियम बन गया है, सरकार के जनविरोधी नीतियों से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को शहर के एक होटल में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा। डा. प्रमोद कुमार सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ उनकी संपत्तियों की जांच की मांग करने वाले भाजपाइयों, भाजपा के विधायकों और मंत्रियों के भी संपत्तियों की जांच होनी चाहिए। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है, सरकारी धन की लूट इस सरकार में फैशन बन गया है। डा. प्रमोद कुमार सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी संघर्षशील और इमानदार व्यक्ति हैं,उनकी स्वच्छ और इमानदार छवि तथा उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा के लोग डरे हुए हैं। पेपर लीक , डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और मंहगाई और प्रदेश में प्रतिदिन हो रही हत्या, बलात्कार की घटनाओं से ध्यान भटकाने के लिए अजय राय जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, उत्तर प्रदेश में बहन बेटियों और महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है।कांग्रेस नेता डा.प्रमोद कुमार सिंह ने मांग करते हुए कहा कि ईडी, सीबीआई को भाजपा नेताओं की जांच करनी चाहिए ताकी जनता को पता चल सके कि इनकी संपत्तियों में कितनी बढ़ोत्तरी हुई है और सरकार के लोगों ने जनता के धन को लूटकर कितनी संपत्तियां बनाई है।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि पेपर लीक बहुत बड़ी समस्या है, अब तक नीट सहित कुल अस्सी परिक्षाओं केज्ञपेपर लीक हो चुका है, बहुत से अभ्यर्थियों ने आत्महत्या कर लिया, बेतहाशा महंगाई को नियंत्रित करने में सरकार पूरी तरह फेल हो गयी है, उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर पहुंच गया है। हत्या, बलात्कार, डकैती और छिनैती की बढ़ती घटनाओं से लोगों में भय पैदा हो गया है। आरिफ खान ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल खोलने के लिए आंदोलन करेगी। प्रेस वार्ता मुख्य रूप से संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा,लाल प्रकाश पाल, शहनवाज मंजूर,अनिल सोनकर, इरशाद खान राजू, इकबाल हुसैन, दिवाकर मौर्या, परवेज अहमद,मुहम्मद ताहिर, तौफीक अहमद, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Tags:
Jaunpur
