जौनपुर -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव (नोडल साइबर थाना) के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम देवेश सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल ( कीमत करीब बीस लाख रूपये ) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अब तक कुल 1640(कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुका है। गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों/सीईआईआर पोर्टल के आधार पर साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर पुलिस टीम द्वारा पीड़ितों के गुम हुए 125 मोबाइलो में जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्र से व थानो के साइबर सेल द्वारा बरामद किया गया। उत्तर प्रदेश के अन्य जनपद आजमगढ, वाराणसी, सुल्तानुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़, बलिया, भदोही से मोबाईल फोन बरामद किया गया। कुछ मोबाईल फोन अन्य प्रान्त ( जैसे-दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार,राजस्थान ) से बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों में मुख्यतः वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया व सैमसंग कम्पनी की मोबाइल है। जिनका बाजार मूल्य लगभग बीस लाख रुपये है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव नोडल साइबर क्राइम द्वारा बरामद शुदा मोबाइल स्वामियों को वितरित किया गया। महोदय द्वारा बताया गया कि मोबाइल फोन गायब होने की दशा में थाने पर तुरन्त गुमशुदगी दर्ज कराने के उपरान्त CEIR पोर्टल पर शिकायत करें। साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जन-जागरूकता एवं सतर्कता है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें। खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल स्वामियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जौनपुर पुलिस का आभार प्रकट किया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.श्री महेश पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जौनपुर ।
2.श्री राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल जौनपुर ।
3.उ0नि0 नीलम सिंह, उ0नि0 आलोक कुमार सिंह, आ0 चन्दन यादव, आ0 प्रफुल्ल यादव क0आ0 ज्योति श्रीवास्तव, क0आ0 जयप्रकाश सिंह, मु0आ0 प्रभात द्विवेदी, मु0आ0 सन्तोष कुमार, मु0आ0 दिनेश कुमार, मु0आ0 मुकेश कुमार, मु0आ0 राजेश सिंह, मु0आ0 पुष्पेन्द्र कुमार, आ0 आनन्द कुमार, आ0 संग्राम सिंह यादव, आ0 सत्यम गुप्ता, आ0 अमिलेश, आ0 परवेज,आ0 सुगम यादवमहिला आ0 आकांक्षा सिंह साइबर क्राइम थाना व जनपद के थानों के समस्त साइबर सेल जौनपुर।
4.जनपद के थानो के साइबर सेल में नियुक्त अधि0/कर्मचारीगण जौनपुर।
*➡️साइबर अपराध के प्रति जागरुकता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने के तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें।*
सावधानियाँ ➢
➢मोबाइल फोन गायब होने की दशा में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के उपरान्त CEIR पोर्टल पर शिकायत करें।
➢कभी किसी संदिग्ध मैसेज पर विश्वास न करे।
➢बैंक के सबंध में कोई भी मैसेज प्राप्त होने पर बैंक जाकर ही जानकारी प्राप्त करें।
➢फोन काल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिये जा रहे निर्देशों का पालन कतई नही करे।
➢अपनी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर नही करे।
➢फेसबुक या अन्य किसी सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के साथ विडियो कॉलिंग न करें।
➢अज्ञात स्रोत से प्राप्त किसी भी प्रकार के लिंक या क्यूआर कोड पर क्लिक/स्कैन ना करें।
➢रिमोट एप जैसे टीम व्यूवर, एनीडेस्क, क्विक सर्पोट किसी के कहने पर इंस्टाल नही करे।
➢पैसे की प्राप्ति करने हेतु कभी भी एम0पिन या यू0पी0आइ0 पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती है।
Tags:
Jaunpur

