मंदिरों से मूर्ति-घंटा चोरी करने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार




जौनपुर -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में, थाना लाइनबाजार व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में टीमों द्वारा थाना लाइनबाजार, पवारा, मीरगंज थाना क्षेत्रो के मंदिरो में हो रही घण्टा एवं मूर्तियों की चोरी के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम कुम्भापुर थाना रामपुर में दिनांक- 02.09.2026 को कुल 05 अभियुक्तों को मय चोरी की मूर्तियों एवं मंदिर के घण्टो के साथ मय चोरी में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्वयाही करते हुए चालान मा0न्यायालय किया जा रहा है। शहर गांव दर्पण 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. शिवप्रकाश तिवारी उर्फ राजन पुत्र त्रिलोकीनाथ तिवारी निवासी कुम्भापुर थाना रामपुर, जौनपुर।
2. ब्रह्मदेव तिवारी उर्फ ओम तिवारी पुत्र त्रिलोकीनाथ तिवारी निवासी कुम्भापुर थाना रामपुर, जौनपुर।
3. रोहित गुप्ता पुत्र राकेश कुमार गुप्ता निवासी जमालापुर थानान रामपुर, जौनपुर। 
4. रामबाबू जायसवाल पुत्र स्व0 जीतलाल जायसवाल निवासी रामपुर थाना रामपुर, जौनपुर।
5. रोहित गुप्ता पुत्र अवधनारायण गुप्ता निवासी गोपालापुर, थाना रामपुर, जौनपुर।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 के0के0 सिंह थाना लाइन बाजार,जौनपुर।
2. उ0नि0 यजुवेन्द्र सिंह, स्वाट प्रभारी,जौनपुर।
3. उ0नि0 अनिल कुमार, हे0का0 अमित राय, हे0का0 कमलेश यादव, का0 अजय कुमार, का0 आनन्द कुमार सिंह, का0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, का0 अंकित सिंह, स्वाट टीम, जौनपुर।
4. उ0नि0 प्रवीण यादव, एसओजी प्रभारी, जौनपुर।
5. उ0नि0 अरविन्द यादव, चौ0प्र0 टी0डी0 कालेज, थाना लाइन बाजार जौनपुर।
6. उ0नि0 रमाकान्त सिंह, थाना लाइन बाजार जौनपुर।
7. हे0का0 अवधेश सिंह, थाना लाइन बाजार जौनपुर।
8. हे0का0 अंजनी सिंह थाना लाइन बाजार जौनपुर।
9. रि0का0 अरुण कुमार थाना लाइन बाजार जौनपुर।
10. रि0का0 मो0 जैद थाना लाइन बाजार जौनपुर।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने