वोट चोरी कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा ने देश के लोकतंत्र को किया कमजोर - सीताराम लांबा



जौनपुर - देश फासिस्टवादी और अवसरवादी ताकतो के गिरफ्त में फंस चुका है, सत्ता धारी दल और चुनाव आयोग की मिली भगत ने भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर दिया है। उक्त बातें बा़ते वोट बचाओ देश बचाओ जन आंदोलन के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सीताराम लांबा ने सोमवार को नगर के एक तंदूरी बैंक्वेट हॉल में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक सीताराम लांबा ने भाजपा सरकार को वोट चोरी कर बनी हुई सरकार घोषित करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पद का दुरपयोग करते हुए देश के करोड़ों मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से काटकर भारत के संविधान और मतदाताओं के अधिकारों का मनन किया है। सीताराम लांबा ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष जननायक श्री राहुल गांधी जी ने कई बार प्रेस कांफ्रेंस कर वोट चोरी के प्रमाण सौंपे किंतु चुनाव आयोग ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है। सीताराम लांबा ने वोट चोरी के खिलाफ देश में लगातार हो रहे जन आंदोलनो पर चर्चा करते हुए कहा कि देश की जनता जाग चुकी है, सरकार और चुनाव आयोग की चोरी को लोगों ने भांप लिया है, उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और संघ भारत संविधान तथा लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहती है। इसलिए कांग्रेस पार्टी श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व कांग्रेस ने वोट बचाओ देश बचाओ जन आंदोलन अभियान को व्यापक स्तर पर चलायेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन्हें जेल भेजने की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं को मिले अधिकारों की रक्षा हेतु कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। इस मौके पर  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक माबूद खान,जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा.प्रमोद कुमार सिंह एवं शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यवीर सिंह, प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज सहित पार्टी के पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने