सड़क सुरक्षा माह–2026 का भव्य समापन समारोह संपन्न, उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात पुलिसकर्मियों, अन्य को किया गया सम्मानित




जौनपुर -जनपद में सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन आज दिनांक 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को रिज़र्व पुलिस लाइन, जौनपुर स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन समारोह में श्रीमान् जिलाधिकारी, जौनपुर एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, जौनपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनसीसी कैडेट्स, यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न विभागों के कार्मिकों एवं सहयोगी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। 
वहीं *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय ने सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात पुलिस, एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य सहयोगी इकाइयों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रयासों से जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने हेतु सभी को प्रेरित किया।*
कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता संदेशों को भी साझा किया गया तथा आमजन से “जिम्मेदार बनें, सुरक्षित चलें” के मूल मंत्र को अपने जीवन में अपनाने की अपील की गई।
समापन समारोह में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, यातायात विभाग, एनसीसी, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने