एआईएमआईएम सिर्फ मुस्लिमों की नहीं, हिंदुस्तानियों की पार्टी है: जिलाध्यक्ष इमरान बंटी



जौनपुर-एआईएमआईएम के बारे में ये आख्यान रच दिया गया है कि एआईएमआईएम सिर्फ मुस्लिम समाज की पार्टी है।जोकि पूर्ण रूप से गलत है।एआईएमआईएम हिंदुस्तानियों की पार्टी है।
उक्त बातें एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने पत्रकार भवन में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान कही।उन्होंने कहा कि देश में सभी समाज के लोगों का अपना नेतृत्व है,परन्तु अगर कोई मुस्लिम समाज का व्यक्ति अपने समाज की आवाज़ बन कर उभरने का प्रयत्न करता है तो उसे तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दल वोट काटने का आरोप लगा कर जनता को भ्रमित करते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में मुस्लिम समाज सामाजिक-राजनीतिक तौर पर हासिये पर है। संवैधानिक पद पर बैठे हुए लोग और देश की सबसे बड़ी पार्टी के नेतागण आए दिन अल्पसंख्यक समाज के बहुसंख्यक वर्ग पर गैरसंवैधानिक टिप्पड़ी करते हैं,जिससे मुस्लिम समाज में भय बना रहता है । जब पार्टी मुखिया श्री ओवैसी इस विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं तो उन्हे भड़काऊ भाईजान कह कर सम्बोधित किया जाता है। उन्होंने कहा कि आगामी जिला पंचायत चुनाव में पचास से अधिक सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी, और भारी सफलता हासिल करेगी। तथा बिना एआईएमआईएम सदस्यों के समर्थन के कोई जिला पंचायत अध्यक्ष नहीं बन पाएगा । उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी जनपद की सभी सीट पर ग्रास रूट पर संगठन मजबूत कर रही है।
इस अवसर पर पूर्वांचल संयुक्त सचिव जावेद सिद्दीकी, अभयराज भारती,जिला महासचिव शाहनेयाज अहमद, इरशाद अहमद, नगर अध्यक्ष जावेद अज़ीम, जिला संयुक्त सचिव शमशाद अहमद,शहजादे अंसारी,मजनू राम गौतम, सलाहुद्दीन मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने