बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह हुए गिरफ्तार



जौनपुर-कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना लाइन बाजार पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए फर्जी MLM एवं पिरामिड चेन स्कीम चलाकर विभिन्न राज्यों के बेरोजगार युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना सहित 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही नौकरी की तलाश में आए लगभग 30 प्रशिक्षु (ट्रेनी) युवक-युवतियों को सकुशल मुक्त कराया गया।

       MS EARTH इंटरप्राइजेज नाम से फर्जी कंपनी तथा Royal Health Wellness Private Limited के नाम पर मल्टी लेवल मार्केटिंग का नेटवर्क चलाया जा रहा था। बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के बेरोजगार युवाओं को फोन कर वाराणसी बुलाया जाता था। ₹25,000 प्रतिमाह नौकरी का लालच देकर इंटरव्यू कराया जाता था। ज्वाइनिंग/रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर ₹30,000 से ₹35,000 प्रति व्यक्ति वसूले जाते थे। बदले में ₹1,000–₹2,000 की सामान्य किट (कपड़े, तेल, साबुन आदि) दी जाती थी। प्रशिक्षण के दौरान ब्रेनवॉश कर प्रत्येक व्यक्ति पर 3 नए लोगों को जोड़ने का दबाव बनाया जाता था। ऐसा न करने पर वेतन न देने एवं जमा धन वापस न करने की धमकी दी जाती थी। कंपनी संचालक राहुल राजभर के यूनियन बैंक खाते में लगभग ₹34 करोड़ के लेन-देन पाए गए।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 280/2026 धारा 318(4),140(2), 308(5), 351(3) ,3(5) BNS थाना लाइन बाजार

गिरफ्तार अभियुक्त
1. राहुल राजभर पुत्र शिवशंकर राजभर, जनपद वाराणसी
2. संतोष कुमार पटेल पुत्र अच्छेलाल, जनपद बांदा
3. हवलदार पाल पुत्र स्व. खुशीहाल पाल, जनपद सुल्तानपुर
4. प्रदीप पाल पुत्र सुकरन पाल, जनपद सुल्तानपुर
5. चन्दन दोहरे पुत्र बादशाह दोहरे, जनपद कन्नौज
6. तिरोस राजभर पुत्र भोखन प्रसाद, जनपद जौनपुर
7. अरविन्द राजभर पुत्र रामआशीष, जनपद वाराणसी

बरामदगी
1. 11 मोबाइल फोन
2. 01 थार गाड़ी
3. 01 बुलेट मोटरसाइकिल
4. 01 पल्सर मोटरसाइकिल
5. ₹600 नगद
6. MS EARTH इंटरप्राइजेज के कार्यालय से कई महत्वपूर्ण कॉर्पोरेट दस्तावेज

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने