जौनपुर कोतवाली थानांतर्गत सद्भभावना पुल से प्रेमी ने नदी में कूदकर दे दी जान। गोताखोरों ने दूसरे दिन लाश को ढूंढ निकाला।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रासमण्डल निवासी संजय यादव का 22 वर्षीय पुत्र लालू यादव बुधवार रात लगभग 10 बजे अपने घर से निकला और सद्भावना पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दिया। कुछ देर बाद ही इलाका पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई।शहर गांव दर्पण
होली का त्यौहार होने के कारण देर रात पुलिस गोताखोरों को तलाश करती रही । दूसरे दिन सुबह ही सद्भावना पुल से कुछ दूरी पर उसकी लाश नदी के पानी से बाहर निकाली गई।
Tags:
Jaunpur
