जौनपुर-कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सय्यद अली खामनेई की हत्या के विरोध में शहर के सिपाह मोहल्ले में अंजुमन मासूमिया के नेतृत्व में शनिवार को कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
कैंडल मार्च इमामबाड़ा खाँ शाबान से शुरू होकर इमामबाड़ा वाजिबा बीबी होते हुए इमामबाड़ा नबी साहब तक पहुंचा। मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। प्रतिभागियों ने शांति, इंसाफ और मानवता की रक्षा की मांग करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।
इस अवसर पर शिया धर्मगुरु मौलाना तनवीर खान, मौलाना मेंहदी मिर्जापुरी और मौलाना वसी हसन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और विश्व में शांति तथा न्याय की मांग की।
इस मौके पर अंजुमन मासूमिया के सदर इरफान आज़मी, नजमी, राजू,
शेखू,फ़िरोज़,पप्पू, राही,राशिद हसनैन,वली हैदर मजहर,अख्तर अंसारी,मैसर हुसैन, सभासद अलमास अहमद सिद्दीकी, अयान अली आदि मौजूद रहे।
Tags:
Jaunpur

