जौनपुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 'ऑपरेशन वज्रपात' के तहत अवैध असलहों के प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील/वीडियो, गैंग बनाकर भय फैलाने तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन नंबर 9214169135 जारी किया है।
यदि आपके पास किसी भी संदिग्ध गतिविधि से संबंधित फोटो, वीडियो, स्क्रीनशॉट या पोस्ट का लिंक है, तो उसे इस नंबर पर साझा करें। पुलिस के अनुसार प्रत्येक सूचना पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
आइए, जौनपुर को अपराधमुक्त और भयमुक्त बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
📞 हेल्पलाइन: 9214169135
Tags:
Jaunpur
