शीतला विद्या मंदिर में लगभग तीन सौ बच्चों को खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया



दिनांक. 05/08/2023
जौनपुर. शीतला महारानी पुरोहित परिवार ट्रस्ट के द्वारा शीतला विद्या मंदिर के लगभग तीन सौ बच्चों को खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया अधिक मास के पावन महीने में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम को मुख्य ट्रस्टी श्री विद्याधर त्रिपाठी उर्फ मन्नू गुरु व मनोज कुमारी त्रिपाठी के तत्वाधान से संपन्न किया गया जिसका संपूर्ण सहयोग कृतिका त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने किया। इनके सहयोगी में उमेश सैनी, रिंकी सैनी, सरिता सैनी,प्रीती यादव,रीता पाल, मनोरमा सैनी रहे। विद्यालय परिवार की तरफ से जय कांत त्रिपाठी आचार्य ने उपस्थिति का आभार व्यक्त किया। मुख्य रूप से अमित शुक्ला पत्नी प्रज्ञा शुक्ला व कल्याणी त्रिपाठी, स्वेता पांडेय, विवेक शुक्ला ,राजन तिवारी ने अपनी उपस्थित दी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने