जौनपुर -दिनांक 23.01.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी महोदय द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी की उपस्थिती में वाराणसी जोन के समस्त जनपदों में “पुलिस सतर्क मित्र” नामक WhatsApp-आधारित चैटबोट सेवा का शुभारम्भ किया गया। उक्त अवसर पर पुलिस लाइन सभागार जौनपुर में VC के माध्यम से पुलिस अधीक्षक जौनपुर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं जनपद के वरिष्ठ पत्रकारगण मौजूद रहे।
पुलिस सतर्क मित्र WhatsApp बोट के माध्यम से नागरिक अपने मोबाइल फोन पर WhatsApp का उपयोग कर अपने आसपास हो रही अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को सरल, सुरक्षित एवं गोपनीय रूप से उपलब्ध करा सकते हैं। इसके अंतर्गत नागरिक निम्नलिखित विषयों से संबंधित शिकायत/सूचना दे सकते हैं—
➡ गौ तस्करी / गोहत्या
➡ मादक पदार्थों की तस्करी
➡ अवैध हथियार
➡ जुआ / सट्टा
➡ महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध
➡ मानव तस्करी
➡ पुलिस भ्रष्टाचार
➡ अवैध खनन आदि
पुलिस सतर्क मित्र WhatsApp बोट क्या है?
पुलिस सतर्क मित्र एक WhatsApp चैटबोट (ऑटोमेटेड सिस्टम) है, जिसका मुख्य उद्देश्य—
✔ नागरिकों को गुमनाम (अनाम) रूप से अपराध की सूचना देने का अवसर प्रदान करना
✔ पुलिस तक तेज़ एवं विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना
✔ जनता और पुलिस के मध्य सुरक्षित एवं प्रभावी संवाद स्थापित करना है
गोपनीयता (Anonymity):-
इस सेवा की विशेषता यह है कि सूचना देने वाले नागरिक की पहचान (नाम/फोन नंबर) पुलिस को प्रदर्शित नहीं होती, जिससे नागरिक बिना किसी भय के अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दे सकते हैं।
WhatsApp बोट का उपयोग कैसे करें:-
यह सेवा अत्यंत सरल है, इसके लिए किसी अलग ऐप को इंस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं है।
अपने मोबाइल से WhatsApp खोलकर नंबर 7839860411 पर “Hi” या कोई भी संदेश भेजें।
बोट द्वारा पूछी गई भाषा (हिंदी/अन्य) का चयन करें।
समय, स्थान एवं अपराध के प्रकार से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दें।
आवश्यक होने पर टेक्स्ट, ऑडियो, फोटो अथवा वीडियो (जैसे CCTV फुटेज) भी भेज सकते हैं।
बाद समाप्त VC वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा पुलिस सतर्क मित्र WhatsApp बोट के संंबंध में पत्रकारगण द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब देकर शंका का समाधान किया गया। उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान की भूरि-भूरि प्रशंता की।
प्राप्त सूचना का परीक्षण कर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाती है तथा आपको स्वचालित फीडबैक भी प्राप्त होता है।
जनपद पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि पुलिस सतर्क मित्र WhatsApp बोट का अधिकाधिक उपयोग कर अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
Tags:
Jaunpur

