पूंजीपतियों के हाथों मजदूरों को गुलाम बनाना चाहती है मोदी सरकार - डा.प्रमोद कुमार सिंह
जौनपुर - केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना कानून खत्म किए जाने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर महामहिम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए मनरेगा कानून खत्म किया गया है,पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए मोदी सरकार द्वारा जानबूझकर गरीबो, मजदूरों श्रमिकों महिलाओं को शहरी पलायन के लिए बजबूर किया जा रहा है। डा.प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार के तत्कालीन प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह के द्वारा बनाया गया मनरेगा योजना सिर्फ एक कानून ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और रोजगार के लिए क्रांतिकारी कानून साबित हुआ, जिससे गांवों के अकुशल मजदूरों को गारंटी के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाता था। प्रमोद सिंह ने केन्द्र सरकार द्वारा पास किए गये नयी योजना वीबी रामजी की कमियां गिनाने हुए कहा कि यह कानून पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी द्वारा पंचायती राज एक्ट के तहत ग्रामपंचायतों को दिये गये स्वतंत्रत अधिकारों को सीमित कर देगा, इससे गांवों का विकास बाधित होगा ग्राम पंचायते स्वतंत्रत रुप से विकास कार्य नहीं कर पायेगी एवं ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को गांव में रोज़गार भी मिलना असंभव हो जायेगा, गांवों में ठेकेदारी प्रथा पैदा हो जायेगी, यह नया कानून राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपमानित करने के लिए बनाया गया है।डा.सिंह ने आगे कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गयी है, राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ गयी है, महंगाई और बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है, विपक्ष को दबाकर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने मनरेगा कानून बहाल बहाल किए जाने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, प्रदेश सचिव पंकज सोनकर,मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला को आर्डिनेटर डा.राकेश मिश्र मंगला गुरु, देवराज पांडेय,विनय तिवारी, राकेश सिंह डब्बू, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह,लाल प्रकाश पाल, अरुण शुक्ला, राजीव निषाद, देवेन्द्र मिश्रा,प्रवेश निषाद,रामसिंह बांकुरे,राजकुमारी मिश्रा,अर्सलान खान,अरविंद कुमार,महात्मा शुक्ला,नरेन्द्र प्रताप,जयप्रकाश मिश्रा,अनिल सोनकर,अर्शलान खान, जब्बार अली सलमानी,आरिफ सलमानी,दीपक भट्ट,असरफ अली, मु.ताहिर,अनिल दूबे आजाद,ललित चौरसिया,इरशाद खान,जयराम सरोज,विजय यादव,लोकेश दूबे,शैलेश तिवारी,सब्बल अंसारी,मीना देवी, चंपा देवी,सहित अन्य सैकड़ो लोग मौजूद रहे !
Tags:
Jaunpur
