जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए के शर्मा ने बजट पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आए हुए पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि एक कर्तव्यनिष्ठ प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कर्त्तव्य भवन से बना, कर्तव्य पथ पर चलने के संकल्प का बजट है, इसके लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ जिस प्रकार वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार देश का बजट प्रस्तुत किया है, वह भारत सरकार की Policy Sustainability और सुशासन का स्पष्ट प्रतीक है। माननीय प्रधानमंत्री जी पर जनता का जो अटूट विश्वास है, उसे यह बजट पूरी तरह प्रतिबिंबित करता है माननीय प्रधानमंत्री जी का “सबका साथ, सबका विकास” का मूल मंत्र इस बजट के हर आयाम में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
इन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत 2047 के निर्माण का जो सपना माननीय प्रधानमंत्री जी ने देखा है, उसकी दिशा में संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ने वाला बजट है वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था जिस प्रकार से लगातार लगभग 7 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है, यह दर्शाता है कि हमने अपने जीडीपी को निरंतर मजबूत किया है और महंगाई को भी नियंत्रण में रखा है। यह इस बात का प्रमाण है कि इस बजट में गहराई है, सभी को साथ लेकर चलने का विश्वास है जिसमें शिक्षा व इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स को और प्राथमिकता दी गई है।
विकसित भारत का यह बजट युवा शक्ति से प्रेरित बजट है। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ के माध्यम से मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है और नए रोजगार के अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया गया है। सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्पोर्ट्स, बायोफार्मा जैसे अनेक क्षेत्रों को जिस प्रकार से सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिला है, वह सराहनीय है। सेमीकंडक्टर क्षेत्र में लगभग 40 हजार करोड़ और बायोफार्मा क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये के समर्थन से जो मजबूत सपोर्ट सिस्टम खड़ा किया गया है, वह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि हमारी सरकार भारत को मैन्युफेक्चरिंग हब बनाने और नए रोजगार सृजित करने के लिए कितना कटिबद्ध है साथ ही, इस बजट में महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की भावना भी स्पष्ट रूप से झलकती है। इससे हमारे बुनकरों और छोटे कुटीर उद्योगों को लाभ मिलने जा रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को मजबूती मिलेगी टूरिज्म और कल्चरल सेंटर्स के विकास का जो सपना माननीय प्रधानमंत्री जी देख रहे हैं, उस दिशा में भी यह बजट सरकार की निरंतर पहल को दर्शाता है 20 नए वॉटरवेज के निर्माण की पहल हमारे परिवहन के नए आयाम खोलने वाला कदम है अब तक जहां हम एयरवेज, रोडवेज और रेलवे पर काम करते आए हैं, वहीं अब वॉटरवेज के माध्यम से भी बेहतर अवसरों के साथ आगे बढ़ने की दिशा दिखाई दे रही है पटना और बनारस को शिप रिपेयरिंग सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना से इन क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि नारियल उद्योग और मत्स्य पालन को जिस प्रकार से प्राथमिकता दी गई है, वह सरकार की इस स्पष्ट मंशा को दर्शाता है कि हर वर्ग और हर क्षेत्र को साथ लेकर आगे बढ़ना है मैं माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को इस बात के लिए भी बधाई देता हूं कि परिवहन क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए बजट का आकार बढ़ाया गया है। साथ ही, रक्षा क्षेत्र के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान यह स्पष्ट संकेत देता है कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष मछली शहर अजय सिंह जिला महामंत्री जौनपुर अमित श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिह एवं स्कन्द पटेल उपस्थित रहे।
Tags:
Jaunpur
