जौनपुर - थाना लाइनबाजार पुलिस टीम द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा द्वितीय पाली में टी॰डी॰ पीजी कॉलेज में अनुराग चौबे पुत्र गिरीश चौबे निवासी तालामझवारा पोस्ट जलालपुर, जौनपुर व विपिन सिंह पुत्र रतिभान सिंह निवासी शिवपुरी, खाखरू, जिला- फतेहपुर ये दोनों दूसरे की जगह पेपर दे रहे थे जिसमें अनुराग चौबे , हिमांशु रंजन यादव पुत्र श्री चन्द्रप्रकाश यादव की जगह और विपिन सिंह, यतेन्द्र कुमार यादव पुत्र श्री अवधेश कुमार यादव की जगह परीक्षा दे रहे थे इनको कॉलेज प्रशासन द्वारा बायोमेट्रिक मिसमैच होने पर कॉलेज प्रशासन द्वारा पकड़ा गया है, इस सम्बंध में थाना स्थानीय पर अनुराग चौबे उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 51/26 धारा 318(4)/336(2)/336(3) बीएनएस व 8/13(4)/13(5) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा ( अनुचित साधनो का निवारण अधिनियम 2024) तथा विपिन सिंह उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 52/26 धारा 318(4)/336(2)/336(3) बीएनएस व 8/13(4)/13(5) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा ( अनुचित साधनो का निवारण अधिनियम 2024) पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Tags:
Jaunpur
