शिक्षा से ही समग्र समाज का विकास संभव –सैयद कमर हसनैन रिजवी न्यायाधीश हाईकोर्ट



जौनपुर -शहर के सिपाह स्थित जामिया लिल बनात "मदर आयेशा" के कैंपस में एक सेमिनार आयोजित हुआ जिसका उन्वान था नई पीढ़ी उनकी शिक्षा और संस्कार और हमारी जिम्मेदारी 
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बैंच के न्यायाधीश सैयद कमर हसनैन रिजवी रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि जौनपुर न्यायालय के एडिशनल सी जे एम मुकीम अहमद और विशिष्ट अतिथि के रूप में जावेद सगीर रहे ।
सैयद क़मर हसन रिजवी न्यायाधीश हाई कोर्ट इलाहाबाद ने नई पीढ़ी की शिक्षा और संस्कार पर विस्तृत से व्याख्यान किया उन्होंने बताया कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि नए पौधे के रूप में उगने वाली नई पीढ़ीयों को किस तरीके से उनके मस्तिष्क को उस और मोड़ दिया जाए जिसमें उनकी रुचि ज्यादा हो, अन्यथा रुचि से हटकर दूसरे विषयों पर उनकी शिक्षा को नया आयाम नहीं दिया जा सकता।

जावेद सगीर फाउंडर एव मैनेजर शिबली आर सी ए ने बताया कि शिक्षा के लिए लोगों को एकजुट होकर ज्यादा से ज्यादा चंदा देकर हर मोहल्ले और हर कस्बे में नए-नए शिक्षा के केंद्र खोलने होंगे ताकि नई पीढ़ी को सारी सुविधाएं वहां से मिले,डॉक्टर सरफराज़ खान ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला
मौलाना अनवार अहमद कासमी अध्यक्ष एवं फाउंडर ने बताया कि जब आदमी समाज में कुछ नया करना चाहता है तो उसके लिए रास्ते अपने आप बन जाते हैं बस एक बार अपने अंदर एक अलख जगा कर निकलना चाहिए कारवां अपने आप बन जाता है ।
सेमिनार शिक्षा एवं नौजवानों की नई पीढ़ी और हमारी जिम्मेदारी पर अन्य वक्ताओं ने भी व्याख्यान किया कार्यक्रम की अध्यक्षता की एडवोकेट सलमान अहमद खान ने वही संचालन किया अकरम अहमद ने।मुख्य रूप से हुजैफा खान , अंसार अहमद,पत्रकार रियाजुल हक, पत्रकार शब्बीर हैदर,पत्रकार इम्तेयाज़ अहमद, पत्रकार आरिफ हुसैनी सभासद आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट -रियाज़ूल हक़ 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने