पत्रकार मैत्री क्रिकेट में गोमती-11 का बना दबदबा, राजन मिश्रा की टीम ने जीता मुक़ाबला



जौनपुर -शिया कॉलेज के मैदान में आयोजित पत्रकार मैत्री क्रिकेट मैच में एक बार फिर खेल भावना और उत्साह का शानदार नजारा देखने को मिला। दो मैचों की श्रृंखला में कप्तान राजन मिश्रा की अगुवाई वाली गोमती-11 टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर अपनी लगातार जीत की श्रृंखला को और मजबूत किया।
श्रृंखला का पहला मुकाबला गंगा-11 और गोमती-11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोमती-11 ने निर्धारित 10 ओवर में 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हसनैन कमर दीपू की कप्तानी वाली गंगा-11 टीम 10 ओवर में मात्र 80 रन ही बना सकी। इस तरह गोमती-11 ने यह मुकाबला 17 रनों से अपने नाम कर लिया।
दूसरे मुकाबले में गंगा-11 की कप्तानी अजीत सिंह टप्पू ने संभाली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गंगा-11 ने 10 ओवर में 96 रन बनाए। जवाब में उतरी गोमती-11 की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 6 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाकर मैच जीत लिया।
गोमती-11 टीम में राजन मिश्रा, सुशील तिवारी, शिवम उपाध्याय, देवेंद्र खरे, सरस सिंह, मसूद अहमद, शिवेंद्र सिंह काजू, नीरज सिंह, विशाल सोनकर, रोहित चौबे और अभिषेक सिंह शामिल रहे। वहीं गंगा-11 टीम में हसनैन कमर दीपू, अजीत सिंह, जावेद अहमद, आदित्य भारद्वाज, आलोक सिंह, इमरान, आबिस इमाम, सुजीत शुक्ला, बृजेश मिश्रा, वीरेंद्र सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
मैच में अंपायर की भूमिका मेराज अहमद ने निभाई। हर बार की तरह आयोजक मोहम्मद अब्बास की जोशीली कमेंट्री ने खिलाड़ियों और दर्शकों में अतिरिक्त उत्साह भर दिया। इस मौके पर दर्शक दीर्घा में पत्रकार विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, बृजेश विश्वकर्मा, सुनील सिंह, पंकज प्रजापति, अमीर अब्बास सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने