लगातार दो मुकाबलों में राजन 11 का दबदबा, जावेद 11 और अजीत 11 को दी शिकस्त
जौनपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर के शिया कालेज के मैदान पत्रकारों द्वारा क्रिकेट मैच खेला गया। लगातार दो टी-10/टी-8 मुकाबलों में रजन 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले जावेद 11 और फिर अजीत 11 को हराकर अपनी मजबूत दावेदारी साबित की। दोनों ही मुकाबलों में रजन 11 के बल्लेबाजों का आक्रामक अंदाज दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
पहले मुकाबले में राजन 11 बनाम जावेद 11 मैच खेला गया, जिसमें राजन 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाजी करने उतरे शिवम उपाध्याय महज 2 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हो गए वही शुशील तिवारी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 81 रन ठोक दिए, जबकि मनीष सिंह ने 26 गेंदों में 53 रन की नाबाद पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जावेद 11 की टीम आदित्य भारद्वाज (83 रन नाबाद) की शानदार पारी के बावजूद 10 ओवर में 2 विकेट पर 135 रन ही बना सकी, मसूद अहमद ने 6 गेंदों में 5 रन जबकि आलोक सिंह सिंह ने 6 गेंद में 17 रन जावेद अहमद 12 गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद रहे। राजन 11 ने यह मुकाबला 14 रनों से जीत लिया।
दूसरे मुकाबले में राजन 11 बनाम अजीत 11 का रोमांचक मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अजीत 11 ने 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 123 रन बनाए। आदित्य भारद्वाज ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों पर 59 रन नाबाद बनाए।
जवाब में राजन 11 की ओर से शिवम उपाध्याय ने विस्फोटक अंदाज दिखाते हुए मात्र 12 गेंदों में 46 रन ठोक दिए। उनके साथ ओपनर बल्लेबाज के तौर पर उतरे विवेक सिंह 30 रन नाबाद रहे। देवेंद्र खरे 3 गेंद में 6 रन बनाए और जख्मी होने के कारण रिटायर्ड हर्ड हो गए। आखिरी दो गेंदों में कप्तानी पारी खेलते हुए राजन मिश्रा ने 8 रन बनाकर 8 ओवर में 4 विकेट पर 124 रन बनाते हुए मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।
लगातार दो जीत के साथ राजन 11 का मनोबल काफी ऊँचा नजर आया, वहीं टीम के बल्लेबाजों ने यह साफ कर दिया कि वे किसी भी लक्ष्य का पीछा करने में सक्षम हैं। विजेता और उप विजेता टीम को ओमेगा पब्लिक स्कूल प्रबंधक पंजक मिश्रा और ग्रामीण पत्रकार एसोशियन के अध्यक्ष संजय अस्थाना मैच के आयोजक मोहम्मद अब्बास ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। खिलाडियों के लिए पत्रकार नरेंद्र शर्मा ने जलपान की व्यवस्था की।
पत्रकार खिलाड़ियों में विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, बृजेश मिश्रा, अजीत बादल, शिवेंद्र सिंह काजू, सरस सिंह, अजीत सिंह, संजय सिंह, संतोष राय, दानिश इकबाल, बख्तियार, रोहित चौबे, शब्बीर हैदर, भोले विश्वकर्मा,रियाज़ूल हक़, विनय,अबिश इमाम उपस्थित रहे।
Tags:
Jaunpur
