अपराध नियंत्रण और जनसेवा होगी प्राथमिकता : नवागत चौकी प्रभारी आशीष कुमार पांडेय





जौनपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत सिपाह पुलिस चौकी के नवनियुक्त प्रभारी आशीष कुमार पांडेय ने बीती रात चौकी की कमान संभाल ली। इससे पूर्व चौकी प्रभारी रहे आलोक त्रिपाठी का स्थानांतरण पुलिस चौकी सरायपोख्ता पर हो गया है।नवागत चौकी प्रभारी आशीष कुमार पांडेय से क्षेत्र की। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, कानून व्यवस्था एवं प्राथमिकताओं को लेकर हुई बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चौकी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस टीम पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेगी।उन्होंने बताया कि वर्तमान में छठ पूजा को देखते हुए घाटों की सुरक्षा एवं व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वह स्वयं विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस टीम लगातार निगरानी रखेगी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे, चौकी प्रभारी ने कहा कि अपराधियों और उपद्रवियों के प्रति पुलिस सख्त रुख अपनाएगी तथा किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी। साथ ही पुलिस पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात सम्मानपूर्वक सुनी जाएगी और उसे न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्ट-शब्बीर हैदर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने