जौनपुर 11 दिसम्बर 2025 को मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मा0 मुख्यमंत्री जी के आगमन को सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री जी का आगमन कार्यक्रम समय – 11.20 बजे है। मा0 मुख्यमंत्री जी हेलीपैड खेल का मैदान, ग्राम भकुरा उत्तर का पुरवा, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर पर हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचेंगे। समय – 11.25 बजे बजे हेलीपैड से प्रस्थान कर मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री गिरीश चन्द्र यादव जी के आवास—समसपुर परियरिया, पोस्ट गडैला, जौनपुर पहुँचेंगे।
मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा आज हेलीपैड एवं हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड की सुरक्षा मानकों, सुरक्षा व्यवस्था आदि की समीक्षा की। सभी संबंधित विभागों को समन्वयपूर्वक कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Tags:
Jaunpur
