जौनपुर -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर, आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी नगर/स0पु0अ0, श्री गोल्डी गुप्ता के निर्देशन व पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अहियापुर मोड से चेकिंग के दौरान 13 किलो 400 ग्राम नाजायज गाजा के साथ 03 अभियुक्तगण को हिरासत पुलिस में लिया गया, गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
विवरण अभियुक्तगण–
1. अमर कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 दीनानाथ गुप्ता निवासी शाहगंज की मडई थाना कोतवाली जौनपुर
2. शिव शंकर पुत्र स्व0 बलई निवासी कल्याणपुर थाना जफराबाद जौनपुर
3. विजय कुमार पुत्र मंगरु सरोज निवासी उकडीपुर थाना जलालपुर जौनपुर
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना कोतवली जौनपुर
2. उ0नि0 मंजय यादव चौकी प्रभारी पुरानी बाजार कोतवाली जौनपुर
3. उ0नि0 जयदीप कोल चौकी प्रभारी भण्डारी थाना कोतवाली जौनपुर
2. का0 विजय प्रताप कोतवाली जौनपुर
3. का0 अरुण यादव कोतवाली जौनपुर
Tags:
Jaunpur
