जॉनसन कंपनी द्वारा रोज़ेदारों को ऐनर्जी ड्रिंक वितरण किया गया



जौनपुर- नगर के अटाला मस्जिद पर और सिपाह में नमाज़ पढ़ के निकल रहें रोज़ेदारों को जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के एम आर 
राजदेव तिवारी के नेतृत्व में 'इ आर ज़ेड एल' एनर्जी ड्रिंक को कंपनी के प्रचार के रूप में सैकड़ों लोगों को वितरण किया गया।

श्री राजदेव ने इस प्रोडक्ट की विशेषताओं में बताया की ये ड्रिंक शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है, शरीर के किसी हिस्से में दर्द हो तो उसमे भी काफ़ी हद तक आराम पहुँचाता है, विशेष कर गर्मी के समय में शरीर को अधिक लाभ पहुँचाता है ये शरीर को एनर्जी देता है, ये हमारा सबसे बेस्ट प्रोडक्ट है इससे शरीर को अनेकों लाभ होता है, ये एनर्जी ड्रिंक किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जायेगा।

उन्होंने बताया जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी 1886 में स्थापित हुई ये दुनिया की सबसे बड़ी व्यापक स्वास्थ सेवा कंपनी है,
इस अवसर पर कंपनी के मार्केटिंग सेल्समेन प्रिंस खान और मार्केटिंग सेल्समेन चन्दन उपस्थित रहें।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने