जौनपुर। जिले के मड़ीयाहू कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में शनिवार की रात नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। वही विवाहिता की मायके से पहुंचे पिता ने पांच लाख रूपये दहेज में नहीं देने के कारण बेटी को की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी शशी पटेल अपनी पत्नी सुनीता पटेल 28 वर्ष के साथ खाने-पीने के बाद अपने कमरे में चला गया था। शशि शराब का आदी था और वह नशे में धुत था। किसी बात को लेकर रात में उसकी अपनी पत्नी से विवाद हो गया वह गुस्से में पत्नी के सिर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शशि के पिता तिलकधारी पटेल ने घटना की खबर पुलिस को दिया पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी । मृतका को एक 5 वर्ष की पुत्री भी है। घटना की खबर पाकर सुबह मृतका के मायके वाले भी कोतवाली पहुंचकर पांच लाख दहेज नहीं देने के कारण पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।मायके वालों का कहना है की उनकी बेटी की शादी 2017 में किया गया था। तब से आज तक उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और पांच लाख नगद मांगा जा रहा था।
#jaunpurnews #dmjaunpur
#spjaunpur #Dahej #dahejhatya
Tags:
Jaunpur
