जौनपुर- कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) जौनपुर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण में कार्यवाही की गई।
दिनांक 25.03.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 130/2026, धारा 103(1) बीएनएस बनाम बाबू राम पुत्र हंस लाल आदि 07 नफरनिवासीगण—ग्राम संघईपुर, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर। उक्त घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से पहचान कराने पर धनंजय चौहान उर्फ नन्दू पुत्र मनोज चौहान,अविनाश चौहान पुत्र राजेश चौहान,आदर्श चौहान पुत्र संजय चौहान (निवासीगण— ग्राम संघईपुर, थाना जलालपुर, जौनपुर) एवं भोले चौहान पुत्र अज्ञात, निवासी ग्राम हीरापुर, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर के नाम प्रकाश में आए। आज दिनांक 26.03.2026 को रात्रि में चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त भाऊपुर से त्रिलोचन की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर उच्चाधिकारीगण द्वारा गठित टीमों ने ग्राम ओईना के पास घेराबंदी की।घेराबंदी के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। घायल बदमाशों ने अपना नाम—शिवशंकर चौहान पुत्र सुभाष, निवासी संघईपुर, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 26 वर्ष व धनंजय चौहान उर्फ नन्दू पुत्र मनोज चौहान, निवासी संघईपुर, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष बताया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से—02 अदद तमंचा (.315 बोर), 02 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर), 02 खोखा (.315 बोर) ,01 मोटरसाइकिल (टीवीएस राइडर) व घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (चाकू) बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 130/2026, धारा 103(1) बीएनएस, थाना जलालपुर, जौनपुर
मु0अ0सं0 131/2026, धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जलालपुर, जौनपुर
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे, थाना जलालपुर, मय हमराह— हे0का0 हरिशंकर, का0 श्याम प्रकाश, का0 रोहित कुमार।
प्रभारी निरीक्षक, थाना चंदवक, मय हमराह।
प्रभारी निरीक्षक, थाना केराकत, मय हमराह।
प्रभारी निरीक्षक, थाना जाफराबाद, मय हमराह।
एसओजी टीम।
Tags:
Jaunpur
