जनपद में बनेंगे 500 सक्रिय सदस्य, प्रथम दिन 51 लोगों ने ली सक्रिय सदस्यता-इमरान बंटी



 जौनपुर- एआईएमआईएम जिला कार्यालय निकट बदलापुर पड़ाव पर जिला इकाई,विधानसभा अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष की बैठक जिला अध्यक्ष इमरान बंटी की अध्यक्षता में संपन्न हुई! बैठक में सक्रिय सदस्यता, जिला पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव पर विस्तृत चर्चा की गई। 
     इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी हर जनपद में 500 सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य कर रही है।उसी क्रम में जनपद जौनपुर में 500 सक्रिय सदस्य बनाए जाने हैं।उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य आगामी जिला पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव में पार्टी के दिशा निर्देश पर अहम किरदार निभायेंगे। उन्होंने बताया कि आज बैठक से पूर्व जिला कार्यालय पर प्रथम दिन 51 लोगों ने पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण किया है। जल्द ही 500 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में 200 सीट पर चुनाव लड़ने की तय्यारी कर रही। वहीं जौनपुर में मुख्य रूप से सदर,शाहगंज, मल्हनी,मछलीशहर सहित अन्य सीट पर भी विधानसभा चुनाव हेतु संगठन विस्तार कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी 50 से अधिक सीट पर जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी। जिसकी आवेदन प्रक्रिया चालू है।
    इस अवसर पर जिला महासचिव शाहनेयाज़ अहमद,यासिर खान, जिला सचिव केडी अंसारी, अमलेश राजभर,शहंशाह खान, जिला संयुक्त सचिव ज़ुल्फ़िकार अली,मजनू राम गौतम,अमिरुद्दीन,माज़ खान,अज़ीम,शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष मो. कैश,मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष मो.राशिद, ज़फ़राबाद विधानसभा अध्यक्ष मुस्ताक हाशमी सहित पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने