जौनपुर -कीर्तिकुंज ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड को सुजकी इंडिया लिमिटेड के सम्पूर्ण भारत में मारुति सुजकी के सभी मानकों को पूरा करने पर कीर्तिकुंज ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड को टाइटेनियम डीलर अवार्ड से नवाजा गया है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, कंपनी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश चंद्र यादव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री उपस्थित थे।
इस अवसर पर, मंत्री ने कहा, "यह एक शानदार उपलब्धि है और मैं कीर्तिकुंज ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड की टीम को बधाई देता हूँ। यह अवार्ड न केवल कंपनी की सफलता का प्रतीक है, बल्कि यह जौनपुर जनपद के विकास में भी एक महत्वपूर्ण योगदान है।
कंपनी के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर नन्हेलाल वर्मा ने कहा, "यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।उन्होंने बताया भारत की अग्रणी शिखर विक्रय वाली कार संस्था मारुती सुजुकी की सर्वोच्च गुणवत्ता मानक फालो करने पर हिंदुस्तान में कीर्तिकुंज ऑटोमोबाइल को अपना संस्थागत सर्वोच्च टाइटेनियम अवार्ड से नवाज़ा है हमें अपने ग्राहकों की सेवा करने और उन्हें सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। यह अवार्ड हमारी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। वर्मा जी ने समस्त पत्रकार बंधुओं का और अपने सभी स्टाफ को और अपने सम्मानित ग्राहकों को और माननीय मंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया।
मैनेजिंग डायरेक्टर सनी वर्मा जी ने बताया की मारुती सुजुकी की कड़ी प्रतिस्पर्धा में कीर्तिकुञ्ज ने सभी मानको को पूरा करते हुए अपना स्थान बनाये रखा और टाइटेनियम अवार्ड जीतने की अपनी योग्यता साबित किया |
MD/CEO श्री प्रियम वर्मा जी ने बताया की यह पुरस्कार मारुती सुजुकी के उच्च अधिकारियो द्वारा प्रदान किया जायेगा जिसके लिए उन्हें मारुती सुजुकी की तरफ से मलेसिया में आमन्त्रित किया गया है उन्होंने यह बताया की यह अवार्ड प्राप्त करने में सभी कर्मचारी और जौनपुर, सुल्तानपुर जनपद के सम्मानित ग्राहकों का बहुत योगदान था यह जौनपुर जनपद के लिए भी गर्व की बात है और उन्होंने बताया की कीर्तिकुंज में सबसे अधिक मारुती द्वारा सर्टिफाइड मैनपावर है सर्विस में सबसे जायदा गोल्ड और सिल्वर सर्टिफाइड मैनपावर है और सेल्स में L2 लेवल के सर्टिफाइड मैनपावर है जिसके कारन मारुती के सभी मानको को आसानी से पूर्ण करके टाइटेनियम अवार्ड प्राप्त किया गया |
इस अवसर पर जीएम सेल्स अफजाल सिदद्की , जीएम सेल्स सचिन शुक्ला, जीएम सर्विस पियूष यादव , जीएम अकाउंट सुमित वर्मन ,सेल्स मेनेजर अनुप श्रीवास्तव,वर्क्स मेनेजर आधेश तिवारी और जौनपुर, सुल्तानपुर कीर्तिकुंज के समस्त सेल्स ,बैओफिश स्टाफ ने मिलकर जश्न मनाया |
Tags:
Jaunpur
