जौनपुर- मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में गुरुवार सायं कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जनगणना से संबंधित विशेष कार्यशाला सम्पन्न हुई, जिसमें संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को स्व गणना से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भारत की जनगणना 2027 से संबंधित समस्त कार्य विशेष रूप से प्रथम चरण में संचालित हो रहे हैं जिसमें सभी विभागीय अधिकारियों को अलग-अलग निर्धारित तिथियो में स्वर गणना स्वयं भी करनी है तथा विभाग से संबंधित समस्त लोगों को भी कराना है।
स्व-गणना की प्रक्रिया 07 मई 2026 से प्रारंभ होकर 21 मई 2026 तक लगातार चलेगा। जनपद स्तर पर अलग-अलग विभागों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं जिसमे उन्हे विशेष अभियान चालाना है। सभी लोग इसमें सहयोग करें और व्यापक प्रचार प्रसार करके अधिकतम जनपद के नागरिकों का स्व गणना में प्रतिभागिता कराये
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा ने प्रशिक्षण में आए हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्व गणना बहुत ही महत्वपूर्ण है इस कार्य में पूरी निष्ठा लगकर आप सभी समय से इस कार्य को पूर्ण कराये। स्व गणना करने की प्रक्रिया के बारे में पोर्टल संबंधित प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय के प्रतिनिधि युवराज गर्ग द्वारा दिया गया। सभी को भलीभांति प्रशिक्षित किया गया तथा ओपन सेशन भी रखा गया।
स्वगणना हेतु संबंधित पोर्टल https://se.census.gov.in/ का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाना है और सावधानीपूर्वक उसमें दिए गए सभी प्रश्नों का उत्तर सटीकता से भरा जाना है।
कार्यशाला में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 अरुण यादव, डीडीओ मीनाक्षी देवी, सांख्यिकीय अन्वेषक युवराज गर्ग, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी , खंड विकास अधिकारी, डीपीओ, सीडीपीओ तथा जनपद के समस्त जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।
